सूत्र के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले ही विवाद शुरू हो गए। इससे बेवजह विवाद पैदा हो सकता है। इसे देखते हुए आमिर ने 'महाभारत' नहीं बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा यह प्रोजेक्ट जिस स्तर पर प्लान किया गया था, उसके मुताबिक व्यावसायिक सफलता का अनुमान नहीं था। इसके अलावा महाभारत के लिए अपने कीमती समय के पांच साल अलग करने का मतलब था कम से कम तीन फीचर फिल्में को अपने हाथ से जाने देना। इसलिए 'महाभारत' नहीं बनाएंगे।'