नई दिल्ली। आमिर खान के भांजे इमरान खान की फिल्म डेली बेली को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में इमरान खान के अलावा, वीर दास और कुणाल रॉय कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म से ज्यादा इसका गाना भाग डीके बोस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। बहुत लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेकर्स को इस गाने का आइडिया कैसे आया था?