27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कुली’ के बाद अमिताभ के साथ हुआ ये हादसा, आमिर ने उनको लेकर कही ये बात!

आमिर खान ने कहा, 'अमिताभ से हर कलाकार को यह सारी चीजें सीखनी चाहिए कि किस तरह से उन्होंने सामने वाले को अपनी तकलीफ का एहसास नहीं होने दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 6 Nov 2018, 3:32 PM IST

aamir khan

aamir khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को 'गोल्डन मोमेंट' मानते हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में काम किया है। आमिर और अमिताभ पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इनकी यह फिल्म दिवाली के खास मौके पर 7 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें दोनों दिग्गजों के अलावा दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

तलवार उठाने में हुई थी दिक्कत:
आमिर खान ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का एक गोल्डन मोमेंट है जिसे वह कभी भी छोडना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने वह सब कुछ किया है जो अमिताभ के साथ वह कर सकते थे। आमिर ने बताया, 'अमिताभ बच्चन को फिल्म के एक दृश्य में तलवार उठानी थी, जिसे उठाने में उन्हें बहुत तकलीफ हो रही थी। हम सभी देख रहे थे कि उन्हें दिक्कत हो रही है। समस्या एक यह भी थी कि वह बाएं हाथ से अधिक काम करते हैं और ऐसे में फिल्म में उन्हें दाहिने हाथ में तलवार उठानी थी। उन्हें इसकी वजह से काफी तकलीफ हो रही थी क्योंकि उनके हाथ में चोट लगी हुई थी। मैंने नोटिस किया कि अचानक उन्होंने ट्रिक लगाया, बाएं हाथ से लिफ्ट करके बड़े ही अच्छे अंदाज में उन्होंने तलवार दाएं हाथ में ले लिया और फिर वह सीन निभाया।'

कलाकार को सारी चीजें सीखनी चाहिए:
आमिर खान ने कहा, 'अमिताभ से हर कलाकार को यह सारी चीजें सीखनी चाहिए कि किस तरह से उन्होंने सामने वाले को अपनी तकलीफ का एहसास नहीं होने दिया और न ही किसी को ट्रिक का पता लगने दिया और बस कमाल कर दिया। इस फिल्म की पूरी शूटिंग में हम लोगों ने एक्शन सीन का खास ख्याल रखा, क्योंकि अमिताभ बच्चन को वह दृश्य निभाने थे, लेकिन आश्चर्य था कि किसी भी दृश्य को उन्होंने कभी मना ही नहीं किया।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग