ईरा ने दिया था जुनैद के डेब्यू का संकेत
ईरा खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिए थे कि जुनैद बॉलीवुड डेब्यू करने वाला है। ईरा ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह घुटनों पर बैठकर जुनैद को बुके देती नजर आईं। इस फोटो को कैप्शन देते हुए ईरा ने लिखा,'जुनू! ये पहला प्ले या पहला शो या हमारा साथ में पहला शो नहीं था, लेकिन... ये उसके शूट का पहला दिन था! वह कई वर्षों से अभिनय कर रहा है लेकिन मेरे लिए अभी भी नया है। उसने मेरे नाटक में भी काम किया। उसके प्रोफेशनलिज्म की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। उसने मुझे फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं बताता है। मैं गुप्त सूचना चाहती हूं और उसे सेट पर जाकर चिढ़ाना और परेशान करना चाहती हूं।'