आमिर खान ने बताया कि उनका पहला प्यार कोई और नहीं बल्कि उनकी क्लोज फ्रेंड ही थी, जिन्हें उनकी फीलिंग के बारे में कोई आइडिया नहीं था। आमिर खान ने कहा, 'यह वो दौर था जब मैं टेनिस खेला करता था और वह भी उसी क्लब में मेरे साथ थी। और एक दिन मुझे पता लगा कि वह अपनी फैमिली के साथ देश छोड़कर चली गई। मेरा दिल टूट गया था और हैरानी वाली बात ये है कि उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था।'