4 प्रोजेक्ट्स पर चल रही बातचीत
खबरें हैं कि आमिर खान डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ एक फिल्म और तीन वेब सीरीज प्रोेड्यूस करेंगे। हालांकि, वह इनमें से एक भी प्रोजेक्ट में एक्टिंग नहीं करेंगे, लेकिन जो कंटेंट पेश करेंगे वह उनकी पसंद का होगा। इनमें से एक है शकुन बत्रा के साथ 'ओशो'। खास बात यह है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सभी फिल्मों और शोज की स्क्रिप्ट में आमिर का अहम रोल होगा। यह सभी प्रोजेक्ट उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बनेंगे।