अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर पर एक पॉजिटिव ट्वीट करते हुए लिखा- आप सभी के लिए वर्जुअल हग भेज रहा हूं। प्यार को फैलाएं, सभी को इसकी जरूरत है और मास्क जरूर लगाएं। अभिषेक के इस ट्वीट पर जहां फैंस ने उन्हें ढेरा सारा प्यार और धन्यवाद दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने उनसे ही सवाल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि आपने हग भेजने के अलावा भी कुछ किया होगा। लोग बिना ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड न मिलने की वजह से मर रहे हैं। सिर्फ हग से कुछ नहीं होगा सर।