बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद उस यूजर ने लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाएं, हर किसी की किस्मत में लेट कर खाना कहां। अभिनेता ने इसका भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा,'मैं प्रार्थना करूंगा कि आप हमारी जैसी परिस्थिति में कभी ना आएं और हमेशा स्वस्थ रहें। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।' अभिषेक के ये जवाब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें हाल ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जबकि अमिताभ और अभिषेक का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।