
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Relation: बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। बीते दिनों कयास लगाए जा रहे थे कि फेमस जोड़ी का तालक हो सकता है। इसी बीच जया बच्चन ने अपने बहू और बेटे के रिश्ते की ओर इशारा करते हुए खट्टी बातें बोलीं हैं। जया की इन बातों को सुनकर फैंस ने भी सीधे तौर पर अभिषेक और ऐश्वर्या से जोड़ना शुरू कर दिया है।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा अपने पॉडकास्ट में फैमली और फ्रेंड्स के बारे में चिटचैट करते हुए नजर आतीं हैं। नव्या के पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में नानी जया बच्चन ने रिलेशनशिप पर बात की है। जया बच्चन ने शादी और रोमांस के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे सुनकर फैंस बॉलीवुडकपल अभिषेक और ऐश्वर्या को जोड़ रहे हैं। जया बच्चन ने शादी को लेकर कहा कि रोमांस एक उम्र के बाद खत्म हो जाता है। ऐसे में अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करनी चाहिए।
नव्या ने जब पूछा कि क्या दोस्ती में रोमांस रखना सही है? खासतौर पर जब दो लोग सिर्फ दोस्त हैं और रिलेशनशिप में नहीं हैं, तो नानी बोल पड़ीं कि रोमांस तो आउट ऑफ द बॉक्स है। जया बच्चन ने आगे कहा कि शादी के बाद ये सब खत्म हो जाता है। जया बच्चन अपनी नातिन को अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करने की सलाह दे रही थीं। मगर इन सब बातों से फैंस ने भांप लिया कि कहीं न कहीं ये बहू और बेटे को लेकर भी हो सकती है।
Published on:
8 Apr 2024, 11:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.