बता दें कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड में बतौर एक्शन कोरियोग्राफर काम करते थे। उन्होनें रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, मिस्टर नटवरलाल, प्रेम रोग, फूल और कांटे, जिगर तथा राम तेरी गंगा मैली में बतौर एक्शन कोरियोग्राफर अपना योगदान दिया। क्रांति में वे एक छोटी सी भूमिका में भी नजर आए थे। वीरू देवगन अमृतसर से संबंध रखते थे। उनके तीन बच्चे थे। जिनमें अजय सबसे बड़े बेटे थे।