आमिर खान की पहली पत्नी के रूप में सभी रीना दत्ता को जानते हैं। लेकिन आमिर को लेकर एक अफवाह कई बार तूल पकड़ती हुई नज़र आई है। बताया जाता है कि 1998 में फिल्म 'गुलाम' की शूटिंग के दौरान आमिर की मुलाकात विदेशी जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स से हुई थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने भी लगे थे। इस दौरान जेसिका प्रग्नेंट हो गई थीं। ऐसा कहा जाता है कि जब यह खबरें सामने आने लगी तो आमिर ने जेसिका पर बच्चे को गिराने का दबाव बनाया, लेकिन कुछ समय बाद वह लंदन चलीं गईं जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। बताया जाता है कि वह बिल्कुल आमिर जैसा ही दिखाई देता है।