नई दिल्ली। बॉलीवुड में अक्सर यह बात कही जाती है कि हर स्टार का बच्चा आगे चलकर फिल्मों में ही काम करेगा। इंडस्ट्री में इस बात को सच होते हुए भी देखा गया है। जिसकी वजह स्टार्स और उनके बच्चे अक्सर ट्रोल भी होते हैं। लेकिन कई स्टार्स ऐसे भी हैं जिनके बच्चे कुछ इंडस्ट्री से काफी दूर भी हैं। जिसमें दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का नाम भी शामिल है। बेशक बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन फिल्मों में काम कर रहे हों, लेकिन उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ( Shweta Bachchan Nanda ) आज भी बड़े पर्दे से दूर हैं। बावजूद इसके वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय से सोशल मीडिया पर श्वेता और आमिर खान को लेकर बड़े चर्चे हो रहे हैं। जिसकी वजह कुछ लेटर हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं इन लेटर्स के पीछे छुपी कुछ दिलचस्प बातों के बारें।