
Akshay Kumar
नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों बेयर ग्रिल्स के साथ 'इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' शो को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस शो का प्रोमो वीडियो रिलीज किया जा चुका है। जिसमें अक्षय कुमार जंगल के बीच धमाकेदार एंट्री लेते हुए दिखाई देते हैं। अब हाल ही में अक्षय कुमार ने 'इन टू द वाइल्ड' के अपने स्पेशल एपिसोड को लेकर बेयर ग्रिल्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। इस दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि वह रोजाना गोमूत्र का सेवन करते हैं।
इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मौजूद थीं। इस दौरान हुमा ने अक्षय से पूछा कि बेयर ग्रिल्स ने उन्हें हाथी के गोवर से बनी चाय को पीने के लिए कैसे मनाया? इस पर अक्षय जवाब देते हैं कि 'मैं चितिंत नहीं था। मैं उस वक्त काफी एक्साइटिड था। क्योंकि आयुर्वेदिक कारणों के चलते मैं हर रोज गोमूत्र का सेवन करता हूं। इसलिए मेरे लिए ऐसा करना मुश्किल नहीं था।' अक्षय की इस बात पर बेयर ग्रिल्स ने कहा कि एक आप ही हैं जो गोमूत्र पीने को आसान कह रहे हैं। इसके साथ ही बेयर ग्रिल्स ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि फेमस हो जाने के बाद लोग अपने कम्फर्ट जोन से बाहर काम करना बंद कर देते हैं क्योंकि उन्हें कमजोर दिखने का डर होता है। लेकिन अक्षय कुमार शो में हर चीज के लिए तैयार थे।
View this post on Instagram@beargrylls @iamhumaq @discoveryplusindia @discoverychannelin
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षय ने बेयर ग्रिल्स के साथ अपने शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया था। प्रोमो वीडियो में एक्टर बेयर ग्रिल्स के साथ मस्ती और एडवेंचर करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मुझे पता था कि बेयर ग्रिल्स के साथ वाइल्ड होने से पहले कड़ी चुनौतिया होंगी। लेकिन बेयर ग्रिल्स ने मुझे हाथी पोप चाय के साथ पूरी तरह से हैरान कर दिया। क्या दिन था। प्रोमो में अक्षय कुमार एक हेलीकॉप्टर पर खड़े दिखाई देते हैं। इसके साथ ही नदी में तैरते हुए भी नजर आते हैं। ऐसे में फैंस उनके इस शो के लिए काफी एक्साइटिड हैं।
Published on:
11 Sep 2020, 3:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.