बता दें कि कुणाल खेमू, विजय राज, गजराज राव,रणवीर शोरी आदि एक्टर्स की फिल्म लूटकेस 31 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फ़िल्म रिलीज होते ही कुणाल अपनी पत्नी सहित इस फिल्म की रिलीज का वेलकम करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें लिखा- "पति पत्नी और लूटकेस, क्या आप तैयार हैं डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दी गई है देखें।" इसी के साथ सोहा अली खान ने भी यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है। "बिना कुछ बोझ के भला कोई रिलेशनशिप ही क्या रिलेशनशिप होगी, लूटकेस अब डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है, अभी देखें।"