मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इनमें फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा', मनोज बाजपेयी की 'सत्या', शाहरुख खान की 'अशोका' समेत 'ताल', 'बंटी और बबली', 'कृष' और 'रेडी' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'कोई... मिल गया' में उनके काम को सबसे ज्यादा पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था। बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ मिथिलेश ने थिएटर में भी काम किया था।