8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 21 साल की उम्र में शादी कर चुके थे सोनू सूद, हर मुसीबत में साथ खड़ी रहती हैं उनकी पत्नी

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने शानदार काम के साथ-साथ अपने नेक कामों के चलते भी खूब सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन सोनू अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। जानें कैसे फिल्मों में आने से पहले एक्टर ने शादी रचा ली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 27 Apr 2021, 12:50 PM IST

Actor Sonu Sood Love Story

Actor Sonu Sood Love Story

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद फिल्मों में अपने बेहतरीन अंदाज के लिए तो जानें ही जाते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। वहीं कोरोनाकाल में सोनू सूद सबके मसीहा बनकर सामने आए। वह कोरोना काल में लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। वैसे सोनू सूद अपने काम को लेकर हर वक्त सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन आज हम आपको सोनू सूद की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

कैसे मिले सोनू सूद सोनाली से

जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले सोनू सूद इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। वह नागपुर के में पढ़ाई कर रहे थे। तभी उनकी मुलाकात नागपुर में सोनाली से हुई। साथ में पढ़ाई करते हुए सोनाली और सोनू दोस्त बने और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। बताया जाता है कि सोनाली सोनू सूद की पहली गर्लफ्रेंड थीं।

फिल्मों में आने से पहली रचाई शादी

एक्टर सोनू सूद उन अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्होंने शादी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। जी हां, साल 1996 में सोनू सूद ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनाली से शादी कर ली थी और फिर साल 2001 में फिल्म 'शहीद-ए आजम' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सोनाली अक्सर मीडिया के सामने आने से खुद बचाती हैं। साथ ही वह खुद को लाइम लाइट से दूर रखती हैं।

मुश्किल वक्त में रही साथ

बताया जाता है कि जब सोनू सूद मुंबई आए तब उन्होंने काम पाने के लिए खूब स्ट्रगल किया। बताया जाता है कि वह एक छोटे से घर में रहते थे। लेकिन कभी भी उनकी पत्नी ने उनसे कोई शिकायत नहीं की। सोनू की हर मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी सोनाली उनके साथ सहारा बनकर खड़ी रहीं।

सोनू-सोनाली के दो बेटे


सोनू सूद और सोनाली के दो बेटे हैं। जिनका नाम अयान और ईशांत है। सोनू आज भी सोनाली को बेहद चाहते हैं। एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी के बारें में बात करते हुए एक्टर ने बताया था कि उनकी पत्नी सोनाली बेहद ही समझदार लड़की हैं। सोनू बतातें हैं कि जब पहले उन्होंने सोनाली को बताया था कि वह एक्टर बनना चाहते हैं, तो वह उन्हें पसंद नहीं आता था, लेकिन आज उनकी पत्नी को उन पर बहुत गर्व महसूस होता है।