इस साल फिल्म इंडस्ट्री पर कई आरोप लगे। नेपोटिज्म से लेकर ड्रग्स के मुद्दे में बॉलीवुड घिरी हुई दिखी। ऐसे में सोनू सूद ने कहा कि यह काफी निराशाजनक है कि फिल्म इंडस्ट्री के ही लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं। उनके इस बयान को कंगना रनौत से जोड़कर देखा जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में सोनू ने बॉलीवुड के मीडिया ट्रायल पर कहा, जाहिर तौर पर मुझे इससे दिक्कत हुई। लेकिन इंडस्ट्री के लोगों द्वारा ही इससे खिलाफ बोलने से मुझे सबसे ज्यादा परेशानी हुई। ये वही इंडस्ट्री है, जिसके लिए हम अपने परिवारों को छोड़कर आए हैं। ये इंडस्ट्री सबके सपनों को पूरा करने का काम करती है। लेकिन अब लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंडस्ट्री को कितना नुकसान होगा।