7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट ने किया खुलासा, कहा-‘अब मैं सिंगल नहीं हूं..’

हालांकि उन्होंने रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते की बात भी नहीं कबूली

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Aug 26, 2018

Alia Bhatt

Alia Bhatt

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। दोनों के अफेयर को लेकर खबरें आती रहती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात को स्वीकार नहीं किया था। लेकिन अब आलिया ने कहा है कि वह अब सिंगल नही हैं।

अब सिंगल नहीं हूं:
आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। आलिया से रिलेशनशिप पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब वह सिंगल नहीं हैं हालांकि उन्होंने रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते की बात भी नहीं कबूली। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में आलिया ने यह भी कहा था कि वह 30 साल की होने से पहले शादी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: HAPPY PHIRR BHAG JAYEGI: पाकिस्तान के बाद अब चीन भागी हैप्पी, फर्स्ट डे BOX OFFICE पर करेगी इतनी कमाई ...

रणबीर ने कहा, अफवाह है:
रणबीर ने उनके संबंधों को लेकर कहा है कि यह एक अफवाह है और यह शो बिजनेस का हिस्सा होता है। आप एक कहानी बनाते हैं, जिसके बाद उस कहानी का एक और भाग बनता है और यह क्रम चलता ही रहता है। उन्होंने कहा, 'मेरा हमेशा से ऐसा मानना है कि शादी एक ऐसी प्रक्रिया है, जो जब होनी होगी समय के अनुसार हो जाएगी।

यह ऐसे नहीं होगी कि चलो अब मैं 35 साल का हो गया हूं तो अब मुझे शादी कर लेनी चाहिए। शादी दो लोगों के बीच होती है। ऐसे में शादी की भावना दोनों के बीच होनी चाहिए और दोनों को लगना चाहिए कि शादी का सही समय आ गया है लेकिन अभी ऐसी कोई बात नहीं है। मैंने अभी तक शादी के बारे में सोचा नहीं है।'