वह आगे कहती हैं, आप कितनी ही मेहनत क्यों न कर लें, इसका तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता, जब तक कि आप यहां किसी को जानते नहीं हैं और दुर्भायवश मैं किसी को नहीं जानती थी। अनंग्शा चाहती हैं कि इंडस्ट्री में नियम सभी के लिए एक समान हो। वह कहती हैं, मैं एक आउटसाइडर हूं और मुझे इस बात का गर्व है। मैंने कभी नहीं चाहा कि चीजें मेरे लिए आसान हो, लेकिन हां, मैं चाहती हूं कि ये उचित हो। मैं भी अपने काम को बेहतर ढंग से अंजाम देने की काबिलियत रखती हूं।