जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को केवल उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई जान-माने सेलेब्स को भी खूब पसंद आया है। उनकी तस्वीरें पर 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। जिसमें सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर और पकंज त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। आपको बता दें दिल्ली के लीला पैलेस होटल में खींची गई हैं। शो की थीम अवध और पंजाब की कलाकारियों पर आधारित थी। शो में भारतीय शिल्पकारों की झलक साफ दिखने को मिली। शो में लेटेस्ट कलेक्शन में मुगलों के वक्त की कलाकारी को भी नए अंदाज के साथ पेश किया गया। जहां एक ओर सभी महिलाएं मॉडल्स कलीदार कुर्ते, खाड़ा, घरारा, इजार सलवार में दिखाई दीं। वहीं सभी पुरुष भी कॉटन सिल्क, मशरू, और कई अलग-अलग तरह के डिजाइनर शॉल में नज़र आए।