नई दिल्ली। लंबे समय के बाद फिल्म 'तान्हाजी' (Tanhaji) से वापसी करने वाली एक्ट्रेस काजोल (Kajol) जल्द ही शॉर्ट फिल्म में भी नज़र आने वाली है। काजोल जल्द ही आपको शॉर्ट फिल्म 'देवी' (Devi) में दिखाई दी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। इस फिल्म में आपको काजोल संग नेहा धूपिया (Neha Dupia), श्रुति हासन (Shruti Haasan), नीना कुलकर्नी (Neena Kulkarni), सांध्या मात्रे, रामा जोशी और शिवांगी रघुवंशी जैसे बड़े सितारे भी दिखाई देगें।