दरअसल, कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) को फिल्म का एक डायलॉग बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। ट्रेलर को देखने के बाद कंगना ने अलोचना करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि "अच्छा अवलोकन, क्या वे गुरु को मौलवी और कैलाश कांड को मक्का कांड के साथ बदल सकते हैं? क्या साधु-संतों का इन पूर्वाग्रहों से कोई लेना-देना है? भारत में धार्मिक घृणा और पूर्वाग्रहों को फैलाने की अनुमति क्यों दी जाती है?" कंगना जिस सीन की बात कर रही हैं आपको बता दें उस सीन में आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) हैं। जो ट्रेलर में कहती हुईं सुनाई दी गई हैं कि मैंने इन गुरूओं की वजह से किसी अपने को खोया है।