1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘धाकड़’ अंदाज में एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, बोलीं- ‘जंग के लिए जो पैदा होते हैं…’

एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने 'धाकड़' ( Dhaakad ) फिल्म सेट से शेयर की लेटेस्ट तस्वीर तस्वीर में एक्शन अवतार में नज़र आईं कंगना 1 अक्टूबर को रिलीज़ होगी फिल्म धाकड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 18 Feb 2021, 10:23 AM IST

Actress Kangana Ranaut Shared Latest Pic From Dhaakad Movie

Actress Kangana Ranaut Shared Latest Pic From Dhaakad Movie

नई दिल्ली। बॉलीवुड में क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। कंगना आए दिन अपनी फिल्म के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में कंगना ने शूट के वक्त क्लिक की गई तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में कंगना का धाकड़ लुक देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan से मिलने पहुंची मां बबीता और बहन करिश्मा, कभी भी दे सकती हैं बच्चे को जन्म

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म 'धाकड़' से अपने रोल की तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में कंगना के माथे पर चोट के निशान साफ देखे जा रहे हैं। जिन्हें देखने के बाद लगता है कि कंगना फिल्म में खूब एक्शन करती हुईं नज़र आएंगी। इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा है कि 'लड़ाई में सांत्वना खोजना बेहद अजीब लगता है। वहीं तलवारोम की कड़कड़ाहट से भला कोई कैस प्यार कर सकता है।' कंगना कहती हैं कि 'युद्ध का मैदान सिर्फ एक बदसूरत वास्तिकता हो सकती है, लेकिन जो इस दुनिया में सिर्फ लड़ने के लिए पैदा हुआ है, उनके लिए जंग मैदान के अलावा कोई और जगह नहीं होती है।' कंगना आगे कहती हैं कि 'यह एक जोशीली क्षत्रिय का काबूलनामा है। इस पोस्ट के साथ कंगना ने हैशटैग राजपूत महिला लिखा है।'

फिल्म 'धाकड़' की बात करें तो वह 1 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में कंगना फुल ऑन एक्शन करती हुईं दिखाई देंगी। वहीं इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) रुद्रवीर किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म के निर्देशक रजनीश रजी घई ( Rajnish Razi Ghai ) हैं। वैसे आपको बता दें कंगना धाकड़ के साथ-साथ फिल्म थलाइवी और तेजस में भी दिखाई देने वाली हैं। वहीं खबरों की मानें तो फिल्म अपराजिता अयोध्या फिल्म से निर्देशक के रूप में डेब्यू करेंगी।