26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्कआउट वीडियो पर एक्ट्रेस का कमेंट देख चुप बैठे Hardik Pandya, मंगेतर Natasa ने दिया कड़क जवाब

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्य ( Hardik Pandya ) ने शेयर की वर्कआउट वीडियो एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ( Karishma Tanna ) ने कमेंट कर जताई हैरानी जवाब में मंगतेर नताशा स्टेनकोविच ( Natasa Stankovic )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 22 Jun 2020, 1:38 PM IST

Karishma tanna comment on hardik panday

Karishma tanna comment on hardik panday

नई दिल्ली। इन दिनों एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच (Natasha Stankovic) के मंगेतर और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्य (Hardik Pandya) खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसकी पहली वजह तो है कि यह कपल शादी से पहले ही बच्चे के माता-पिता ( Natasa Hardik become parents ) बनने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी खुद दोनों ने सोशल मीडिया ( Social Media ) के जरिए अपने चाहने वालों के साथ शेयर की थी। इस बीच अब एक और एक्ट्रेस की वजह से हार्दिक पांडेय चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल, कुछ समय पहले ही हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम ( Hardik Instagram ) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो उनके जिम का है जिसमें वह वर्कआउट ( Hardik Workout Video ) करते हुए नज़र आ रहे हैं। फिटनेस क्रेजी हार्दिक वीडियो में पुश अप्स ( Push ups ) करते हैं लेकिन बड़े ही अलग अंदाज में। अब वीडियो में हार्दिक की मेहनत देख टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ( Karishma Tanna ) के पसीने छूट गए। उन्होंने तुरंत उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-'तुमने यह कैसे किया।' जिसका जवाब हार्दिक ने तो नहीं दिया क्योंकि वह जानते थे कि उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविच (Natasha Stankovic ) जरूर कमेंट करेंगी। नताश ने करिश्मा को जवाब देते हुए लिखा तो कुछ नहीं लेकिन उन्होंने मसल्स की इमोजी ( Muscle emoji ) कमेंट में पोस्ट की।

वीडियो को पोस्ट करते हुए हार्दिक पांड्य ( Hardik Gave challenge to his brother ) ने अपने बड़े भाई और क्रिकेटर कुणाल पांड्या ( Krunal Pandya ) को यही एक्सरसाइज करने का चैलेंज दिया है। जिसके लिए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'ज्यादा ताकतवर, ज्यादा फिट, मेहनत अभी चल रही है। मैं तुम्हे चैलेंज करता हूं मेरे भाई। देखते हैं तुम कितने कर पाते हो।' बता दें अक्सर हार्दिक और नताशा ( Natasa-Hardik) को भी साथ में वर्कआउट करते हुए देखा गया है। कुछ समय पहले ही हार्दिक ने नताशा संग मॉर्निंग रूटिन ( Morning Routine ) की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग