दरअसल, हाल ही में कियारा एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर में पहुंची थी। शो में उन्होंने फिल्म लास्ट स्टोरीज में उनके सीन्स को लेकर खूब बातचीत की। नेहा संग बात करते हुए फिल्म के एक सीन वाइब्रेटर का यूज करने के पीछे की कहानी बताती हुईं भी नज़र आईं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग से पहले इस डिवाइस का इस्तेमाल कभी नहीं किया था। वह बिल्कुल नहीं जानती थीं कि उसे कैसे यूज किया जाता है। उनकी इस परेशानी का हल निर्देशक करण जौहर ने निकाला और कियारा को बताया कि कैसे डिवाइस इस्तेमाल किया जाता है।