मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान का स्वभाव बेहद ही शांत किस्म का है। वो अपनी मां से हर बात शेयर करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका से पूछा गया था कि क्या अरहान की गर्लफ्रेंड के पता होने के बाद आपने उसे डांटा था। मलाइका ने जवाब में कहा था-'मैं एक कूल मॉम हूं। अक्सर मेरे साथ रहने वालें लोग भी मुझे यही कहते हैं। अरहान की सभी फ्रेंड्स मेरे घर आती हैं और मुझसे मिलती हैं। हम सब साथ में बैठकर काफी मस्ती किया करते हैं।'