प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ नोरा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने अकाउंट से कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका अंदाज बेहद ही अलग लग रहा है। इन तस्वीरों में वह व्हाइट ब्लेजर के साथ ब्लैक हॉफ नेट डिजाइनिंग टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं। साथ उन्होंने बालों में स्टाइलिश बैंड पहना हुआ है। खास बात यह है कि उनके साथ तस्वीर में एक घोड़ा भी है। जिसे वह साथ में लिए खड़ी हैं। नोरा ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि सुन्दर, नायाब, शक्तिहीन, और किसी अन्य के विपरीत अनुग्रह के साथ घोड़ा, अभी भी एक आदमी को अपनी पीठ पर ले जाने के लिए पर्याप्त विनम्र है ..... विनम्र बने रहें ।