नई दिल्ली। बॉलीवुड के जूनियर बी यानी कि अभिषेक बच्चन ( Abishek Bachchan ) की पत्नी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan ) है। ये जोड़ी बी-टाउन की सबसे फेवरेट जोड़ी में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं? असल में ऐश्वर्या से पहले करिश्मा नहीं रानी मुखर्जी, बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थी। जी हां! फिल्म ‘युवा’ ( Yuva ) और ‘बंटी और बबली’ ( Bunty Aur Babli ) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक और रानी एक समय में एक-दूसरे से बेहद ही प्यार करते थे।