नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस ड्रग मामले पर जाकर अटक गया है। इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार भी कर लिया है। न्यायिक हिरासत में लगातार रिया से पूछताछ की जा रही है। इस बीच खबरें सामने आई कि अभिनेत्री ने एनसीबी के सामने एक नहीं बल्कि 25 बड़े नामों का खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के नाम का भी खुलासा किया है। इसी के साथ रकुलप्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा भी नाम इस लिस्ट में दर्ज है।