25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ऊपर से खुश, लेकिन अंदर ही अंदर इस बात को सोचकर तड़प रही है सनी लियोनी, कहा- मुझे नहीं पता कि पुरानी…

ऊपर से खुश, लेकिन अंदर ही अंदर इस बात को सोचकर तड़प रही है सनी लियोनी, कहा- मुझे नहीं पता कि पुरानी…

Sunny Leone को एक बात का मलाल हमेशा रहता है। जानिए क्या...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 20 May 2019, 8:47 AM IST

ऊपर से खुश, लेकिन अंदर ही अंदर इस बात को सोचकर तड़प रही है सनी लियोनी, कहा- मुझे नहीं पता कि पुरानी...

ऊपर से खुश, लेकिन अंदर ही अंदर इस बात को सोचकर तड़प रही है सनी लियोनी, कहा- मुझे नहीं पता कि पुरानी...

बॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Sunny Leone आज देश की पॅापुलर पर्सनेलिटीज में से एक हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि अपनी जिंदगी में भी कई बड़ी मुश्किलों का सामना किया है। आज इतनी मेहनत के बाद एक्ट्रेस इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन पाई है। मगर सफलता के इस दौर में सनी को एक बात का मलाल हमेशा रहता है की उनके इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फैन फॉलोअर है मगर निजी जिंदगी में उनके दोस्त काफी कम है।

जी हां, हाल में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बात कही,' अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मैंने अपने लिए एक जगह बनाई है। मैं वाकई में ज्यादा बाहर नहीं जाती और न ही मैं पार्टी करती हूं, इसलिए मेरी जिंदगी में दोस्तों की संख्या भी सीमित है।

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि पुरानी चीजों को लेकर लोग मेरे लिए अपने मन में वही धारणा रखते हैं या नहीं, लेकिन जो भी हो मैं पहले भी खुश थी और मेरी जिंदगी का यह दौर भी अच्छा है।'

एक्ट्रेस ने फिर कहा, 'मैंने कई माता-पिता को तालमेल बिठाते देखा है। हालांकि, यह मेरे लिए थोड़ा कठिन है क्योंकि हर दिन अलग होता है लेकिन आप जब एक बार मां-बाप बन जाते हैं, तो आप अपने आप ही कार्यक्रमों की रणनीति बनाना शुरू कर देते हैं। अपने बच्चों को देखना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर है।'