नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की वजह देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) से प्रभावित हो रहे लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। जिसमें बॉलीवुड जगत ( Bollywood Industry ) के कई सेलिब्रिटीज से भी बढ़ चढ़कर अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती स्वरा भास्कर ( Swara Bhaskar ) भी लोगों की मदद करती हुई दिखाई दीं। उन्होंने पैदल जा रहे मजदूरों को जूते-चप्पल ( Donate Shoes and Slippers ) बांटे। लेकिन जहां इस बात के लिए स्वरा की तारीफ होनी चाहिए थी। वहीं वह सोशल मीडिया पर ट्रोल ( Swara Trolled On Social Media ) होती नज़र आईं। जी हां, सामने आईं तस्वीरों के बाद स्वरा खूब ट्रोल हो रही है। उनके द्वारा किए गए पोस्ट पर कमेंट कर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या।