8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दूजे के होंगे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, शुरू हुई शादी की रस्में

एक दूजे के होंगे आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल, शुरू हुई शादी की रस्में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Nov 2020, 9:49 PM IST

आदित्य नारायण

आदित्य नारायण

मशहूर सिंगर ओर होस्ट आदित्य नारायण व श्वेता अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी तिलक सेरेमनी का आयोजन हुआ।तिलक के साथ ही आदित्य और श्वेता के परिजनों ने शादी की रस्मों को निभाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। क्योंकि 1 दिसंबर को उनकी शादी होने जा रही है।

जानकारी के अनुसार तिलक सेरेमनी के दौरान श्वेता ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आई। वहीं आदित्य नारायण ग्रीन कलर के कुर्ते में नजर आए। इसी के साथ आदित्य नारायण और उनके मम्मी, पापा भी इस अवसर पर काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर आदित्य और श्वेता की तिलक सेरेमनी की काफी फोटो वायरल हो रही है। जिसमें से एक वीडियो आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का साथ बैठे हुए भी नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आदित्य नारायण अपने परिवार के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी खुशी इस वीडियो में साफ नजर आ रही है। आदित्य के साथ उनकी मम्मी भी डांस कर रही है। इसके अलावा एक फोटो में आदित्य नारायण अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं। जिसमें आने के लिए आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा है।