2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 4 साल की उम्र में ही सुरों के शंहशाह बन गए थे आदित्य नारायण, इस गाने से मिली पूरे देश में पहचान

महज 4 साल की उम्र में आदित्य नारायण ने पहली बार गाना गाया था।
less than 1 minute read
Google source verification
आदित्य नारायण

आदित्य नारायण

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर उदित नारायण ( udit narayan ) के बेटे आदित्य नारायण ( aditya narayan ) 6 अगस्त को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगे। महज 4 साल की उम्र में आदित्य नारायण ने पहली बार गाना गाया था। उन्होंने कल्याणजी वीरजी शाह से गायिकी की ट्रेनिंग ली थी। आदित्य ने इस इंडस्ट्री को कई बड़े गाने दिए हैं। पर जब वह छोटे थे उस दौरान आदित्य 'लिटिल वंडर्स' कॉन्सर्ट के दौरान गाया करते थे। 'लिटिल वंडर्स' एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां पर बच्चे किसी भी तरह की कला का प्रदर्शन कर सकते थे।

आदित्य ने 300 से ज्यादा बार कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इसके अलावा आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है। पर पहली बार उन्होंने सुभाष घई के साथ साल 1995 में 'परदेस' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी मुख्य किरदार में थे।

इसके बाद आदित्य फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान और ट्विंकल खन्ना मुख्य रोल में थे। बतौर चाइल्ड आर्टिंस्ट आदित्य नारायण ने 100 से ज्यादा गाना गाए थे। आदित्य का सबसे फेमस गाना साल 1996 में आई फिल्म 'मासूम' का है। इस गाने के बोल थे -'छोटा बच्चा जान के' है।

क्या आप जानते हैं आदित्य नारायण 16 भाषाओं में गाना गा चुके हैं। फिलहाल उनके कॅरियर की बात करें तो इन दिनों आदित्य रियलिटी शोज में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।