4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aditya Narayan की पत्नी श्वेता ने खीर बनाते समय कर डाली बड़ी गलती,सासू मां ने कही ये बात

श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal)सासू मां दीपा नारायण के साथ निभाई खाना बनाने की रस्म श्वेता अग्रवाल ने बनाई खीर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 5 Dec 2020, 12:49 PM IST

aditya narayan married shweta agarwal

aditya narayan married shweta agarwal

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों अपनी शादी के लोकर काफी चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) से शादी रचाई है। शादी से लेकर रिसेप्शन तक के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहे हैं। लेकिन अब श्वेता ससुराल पहुंच चुकी है। जहां पर जाकर कई तरह की रस्में भी निभाई जा रही है। जिसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, इसमें श्वेता अग्रवाल अपनी सासू मां यानी दीपा नारायण के साथ खाना बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। जहां पर सासू मां उन्हें खीर बनाना सीखा रही हैं। वहीं, आदित्य नारायण भी उन्हें टेस्ट को लेकर धमकी देते हुए नजर आते हैं।

No data to display.

श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) ससुराल में आकर रसोई की रस्म पूरा कर रही है। वो अपनी सासू मां के साथ किचन में खाना बनाते हुई नजर आ रही हैं और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) अपनी पत्नी का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल से कहते है कि, "टेस्ट में कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए, वरना जाओ अपने ससुराल वालों के पास..." आदित्य नारायण जल्द बाजी में मायके की जगह ससुराल बोल जाते हैं। लेकिन फिर अपनी गलती को सुधारते हुए वो श्वेता को कहते कि टेस्ट में कोई कमी नहीं होनी चाहिए वरना जाओ अपने मायके वालों के पास। वीडियो में आदित्य नारायण के साथ-साथ उनके परिवारवाले भी हंसी-ठिठोली करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

No data to display.

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे लेकर उनके फैंस भी खूब कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) की यह जोड़ी फैंस को काफी पसंद रही है। शादी के दौरान जहां आदित्य नारायण शादी के कपड़ों में अलग लुक ढा रहे थे तो वहीं श्वेता अग्रवाल भी हाथ में चूड़ा, पिंक सूट और माथे पर टीका लगाए काफी जबरदस्त लग रही थीं। बता दें कि श्वेता अग्रवाल और आदित्य नारायण एक साथ फिल्म शापित में भी नजर आ चुके हैं। दोनों एक-दूसरे को करीब 12 सालों से जानते हैं और 10 साल से रिलेशनशिप में भी थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन