10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐश्वर्या का एक्टिंग कॅरियर हो रहा फ्लॉप, अब इस फील्ड में आजमाएंगी हाथ

उनका कॅरियर वह गति नहीं पकड़ पा रहा है, जैसा पहले था। अब उन्होंने एक नया काम करने का फैसला लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 6 Aug 2018, 4:20 PM IST

Aishwarya rai

Aishwarya rai

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हाल में उनकी फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर की एक्टिंग की ज्यादा तारीफ की गई। ऐश्वर्या की एक्टिंग की ज्यादा बात नहीं हुई। उनकी पिछली फिल्मों पर नजर डालें तो इससे पहले उनकी फिल्म 'जज्बा' आई थी। इरफान खान और ऐश्वर्या इस फिल्म में लीड रोल में थे। यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बता दें कि ऐश्वर्या की कमबैक मूवी 'सरबजीत' भी औसत फिल्म रही थी। ऐसे में अब उनका कॅरियर वह गति नहीं पकड़ पा रहा है, जैसा पहले था। अब उन्होंने एक नया काम करने का फैसला लिया है।

अब इसमें आजमाएंगी किस्मत:
ऐश्वर्या राय ने अपनी इच्छा जाहिर की है कि अब वह एक्टिंग के बाद फिल्म निर्देशन में भी हाथ अजमाने चाहती हैं। ऐश्वर्या के इस निर्णय के पीछे उनके पति अभिषेक बच्चन का हाथ है।

पति ने बढ़ाया उत्साह:
इस बारे में ऐश्वर्या ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि निर्देशन करने के लिए उनके पति अभिषेक बच्चन ने भी उनका उत्साह बढ़ाया है। ऐश्वर्या ने कहा कि जब भी वह किसी भी फिल्म का निर्देशन करेंगी, उसमें पूरा दिल लगाकर काम करेंगी। निर्देशन के लिए उनका पूरा समय देंगी और ऐसा कभी नहीं होगा कि वह आधे-अधूरे मन से कोई काम करेंगी।

#AnilKapoor During #FanneKhan Movie Promotion...

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

'गुलाब जामुन' में साथ नजर आएंगे अभिषेक-ऐश्वर्या:
ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी। ये दोनों जल्द ही अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'गुलाब जामुन' में साथ नजर आएंगे। इससे पहले इनकी जोड़ी मनी रत्नम की फिल्म 'रावण' में नजर आई थी, जो कि वर्ष 2010 में रिलीज हुई थी। अब 8 साल बाद फिर से ये दोनों साथ में फिल्म में नजर आएंगे।