बयान में पाटिल ने स्पष्ट किया, ''मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मेरी मुवक्किल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। ये खबरें सच नहीं हैं उन पर प्रवर्तन निदेशालय की कोई छापेमारी नहीं हुई है, क्योंकि उनका किसी भी तरह के अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, राज कुंद्रा के मामले में जांच चल रही है और वह सच्चाई सामने लाने के लिए जांच में सहयोग कर रहे हैं।''