24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीता के रोल में कंगना, कृति और दीपिका की ‘अग्निपरीक्षा’

Bollywood Updates: बॉलीवुड में इस समय रामायण और उसके पात्रों से प्रेरित कई फिल्मों पर काम चल रहा है। इन पात्रों में भी सीता से प्रेरित तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें ओम राउत की 'आदिपुरुष' में कृति सनोन 'जानकी' के रूप में नजर आएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 18 Oct 2021, 12:11 AM IST

bollywood

Bollywood Updates: बॉलीवुड में इस समय रामायण और उसके पात्रों से प्रेरित कई फिल्मों पर काम चल रहा है। इन पात्रों में भी सीता से प्रेरित तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें ओम राउत की 'आदिपुरुष' में कृति सनोन 'जानकी' के रूप में नजर आएंगी। वहीं कंगना रनौत 'बाहुबली' के लेखक केवी विजयेन्द्र प्रसाद की लिखी 'द इन्कार्नेशन: सीता' की भूमिका निभाएंगी। दीपिका पादुकोण भी मधु मंटेना की 'रामायण' में इस पौराणिक पात्र से प्रेरित भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

करीना को मिला था रोल का ऑफर
कंगना की 'द इन्कार्नेशन: सीता' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद एक्ट्रेस करीना कपूर खान थीं। करीना ने इसमें काम करने के लिए १२ करोड़ की भारी-भरकम फीस मांगी, इसके बाद निर्माताओं ने इस रोल के लिए कंगना रनौत से संपर्क किया। कंगना ने भी मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। इस फिल्म को अलौकिक देसाई निर्देश्ति करेंगे और फिल्म हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भी रिलीज की जाएगी।


दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार
कंगना ने 'मणिकर्णिका', कृति ने 'पानीपत' और दीपिका ने 'पद्मावत' में ऐतिहासिक पात्र निभाए हैं। यह पहली बार है जब तीन समकालीन अभिनेत्रियों को अलग-अलग फिल्मों में एक ही पात्र निभाने को मिल रहा है। ऐसे में दर्शकों के बीच इस बात को लेकर खासी उत्सुकता है कि सीता के रोल में दर्शकों पर तीनों में से कौन सबसे ज्यादा प्रभावित करेंगी।

करोड़ो का खेल है पीरियड ड्रामा
पीरियड ड्रामा फिल्मों का बजट अक्सर बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में ए लिस्ट कलाकारों को फिल्म से जोड़ा जाता है। चर्चा है कि 'द इन्कार्नेशन: सीता' के लिए कंगना को करीब 32 करोड़ रुपए की भारी फीस मिल रही है, जबकि करीना को इसकी आधी फीस मांगने पर भी फिल्म में नहीं लिया गया। वहीं कृति और दीपिका को इस रोल के लिए कितनी फीस मिलेगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। दीपिका की 'रामायण' में ऋतिक और रणबीर को काम करने के लिए 75 करोड़ रुपए की फीस दिए जाने की चर्चा है। जहां ओम राउत की 'आदिपुरुष' का बजट करीब 500 करोड़ रुपए है, वहीं 'मधु मंटेना की 'रामायण' का अनुमानित बजट भी 750 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। कंगना की फीस को देखते हुए उनकी फिल्म के बजट का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।