ऐश्वर्या के इस इंस्टाग्राम पोस्ट को रेडिट पर शेयर किया गया है, जहां पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'KBC का एपिसोड देखा किसी ने। उससे ऐश्वर्या और अभिषेक का अलग होना लगभग कंफर्म हो गया। वीडियो में बिग बी को विश करने के लिए ऐश्वर्या का एक भी क्लिप नहीं था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हां, मुझे भी यही लगा। यह बड़ा कंफर्मेशन है। अगर चीजें ठीक होती तो वह इन सबसे अपनी बहू ऐश्वर्या को अलग नहीं रख सकते थे। पर मुझे लगता है कि जया के साथ इश्यू है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'वीडियो में नव्या और आराध्या को दिखाया गया, लेकिन आराध्या की इमेज कुछ सेकंड्स की ही थी और ऐश्वर्या का नाम तक नहीं था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या के पोस्ट में भी अमिताभ बच्चन के साथ आराध्या की वह तस्वीर है, जिसमें वह काफी छोटी थी। क्या उनकी कोई लेटेस्ट फोटो नहीं है?'