4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐश्वर्या राय के साथ हुआ था ये हादसा, कानों से निकलने लगा था ख़ून और आखिर में…

ऐश्वर्या राय के कानों से निकलने लगा था ख़ून
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 7 Dec 2019, 3:55 PM IST

aishwarya_rai_continued_to_dance_for_dola_re_dola_despite_bleeding_.jpg

AISHWARYA RAI

नई दिल्ली। फ़िल्म 'देवदास' तो सभी ने देखी होगी। फिल्म अपनी कहानी के साथ-साथ अपने गानों के लिए भी खूब चर्चा में रही। साल 2002 में आई इस फिल्म ने शाहरुख़, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय कीू किस्मत बदल दी थी। फिल्म में माधुरी और ऐश्वर्या ने 'डोला रे डोला' पर जो डांस किया था उसने तो सबको चौंका ही दिया था। लेकिन इस गाने को शूट करने में दोनों एक्ट्रेस को बहुत तकलीफ हुई थी।

'डोला रे डोला' गाने को शूट करने के लिए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भव्य सेट लगवाया था। इस गाने को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। फिल्म की कोरियोग्राफर सरोज खान के मुताबिक गाने की शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, इस गाने के लिए हेवी मेकअप और जूलरी का इस्तेमाल किया था।ऐश्वर्या को तो इतनी भारी इयररिंग्स पहना दी गई थी कि उनके कान से खून निकलने लगा था। लेकिन खून निकलने के बाद भी ऐश ने ड़ांस करना जारी रखा था।

बता दें जिस दौर में सिर्फ दो या तीन जनरेटर ही इस्तेमाल किए जाते थे उस वक्त देवदास के लिए 42 जनरेटर्स भी इस्तेमाल किए थे। फिल्म के लिए 2500 लाइट्स का इस्तेमाल किया गया था, 700 लाइटमैन और सैंकडों जूनियर आर्टिस्ट्स भी फिल्म के दौरान सेट पर मौजूद थे।