23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Aishwarya Rai ने रिजेक्ट कर दी थी आमिर खान की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, इसने की और बन गई सुपरस्टार

Aishwarya Rai ने रिजेक्ट कर दी थी आमिर खान की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, इसने की और बन गई सुपरस्टार

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने अपने करियर के शुरुआत में ही आमिर खान की ब्लॉकबस्टर मूवी रिजेक्ट कर दी थी। इसका आज भी उन्हें मलाल होता होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 19 May 2024, 6:24 PM IST

Aishwarya Rai Was First Choice For Aamir Khan Hit Movie Raja Hindustani Before Karisma Kapoor

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री टैलेंटेड और सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। इन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘ताल’ और ‘देवदास’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर मूवी दी हैं। मगर अपने करियर के शुरुआत में ही ऐश्वर्या ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर मूवी रिजेक्ट कर दी थी।

इस फिल्म को एक नई एक्ट्रेस ने कर लिया और वो बन गई बॉलीवुड स्टार। इस मूवी को ना करने का आज भी ऐश्वर्या को मलाल होता होगा।
यह भी पढ़ें स्टेज पर थीं ऐश्वर्या राय, घूरते रहे सलमान खान, वायरल वीडियो देख लोग बोले- टॉक्सिक लव स्टोरी

ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी ये फिल्म

ये फिल्म थी ‘राजा हिंदुस्तानी’। इसे धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को आमिर खान (Aamir Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ बनाया जाना था। मगर इन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसकी वजह से ये मूवी करिश्मा कपूर को मिल गई।

यह भी पढ़ें वायरल हो रहा है Aishwarya Rai के Kiss वाला ये वीडियो, बार-बार देख रहे लोग

ऐश्वर्या राय ने खुद एक इंटरव्यू में ये बात कही थी। उन्होंने तब कहा था कि मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के चलते वो ये फिल्म नहीं कर पाई थी। इसलिए ये मूवी करिश्मा कपूर को मिल गई। करिश्मा कपूर तब नई-नई इंडस्ट्री में आई थी।

राजा हिंदुस्तानी की कमाई

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की पहली फिल्म खास नहीं थी। इस मूवी के लिए उन्हें ताने तक सुनने पड़े थे कि उनका लुक पिता रणधीर जैसा ही है। मगर ‘राजा हिंदुस्तानी’ (Raja Hindustani) में उनकी एक्टिंग और लुक दर्शकों को ऐसा पसंद आया कि ये फिल्म 76 करोड़ रुपये कमा गई। इससे पहले करिश्मा की फिल्में हिट हुई थीं, लेकिन मूवी ने ही करिश्मा कपूर नो स्टारडम का स्वाद चखाया था।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

राजा हिंदुस्तानी का बजट

राजा हिंदुस्तानी का बजट 5 करोड़ रुपये था। इस फिल्म को आज भी लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर बॉलीवुड की तीसरी सबसे अधिक हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस हैं। इसमें 'राजा हिंदुस्तानी' का नाम भी शामिल है।