नई दिल्ली। बॉलीवुड में दोस्ती, दुश्मनी, प्यार, मोहब्बतों की बातें काफी देखने सुनने को मिलती हैं। क्योंकि एक ही प्लेटफॉर्म में काम करने के दौरान कलाकार कब एक दूसरे को रियल लाइफ में दिल दे बैठते हैं इसके बारे में उन्हें खुद पता नही चल पाता, और फिल्मों के गलियारों से निकला प्यार का धुंआ जब मीडिया तक पहुंच जाता है तो यह तेजी से लोगो तक फैलने भी लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ था बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ।