नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स की सुंदरता को देख हर कोई उनके जैसा ही बनने की कोशिश करता है। फिर यदि उनके जैसा लुक ही उन्हे मिल जाए तो इसका फायदा हर कोई उठाना चाहेगा। ऐसे ही कुछ स्टार्स के समान दिखने वाले डोपेलगैंगर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जिनमें से मानसी नाइक और आमना इमरान के बाद, आशिता सिंह की तस्वीरों ने लोगों को चकित कर दिया है क्योकि ये हूबहू पूर्व मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय की शक्ल को भी मात दे रही हैं। आज हम आपको कुछ और लुक-अलाइक सेलिब्रिटी के बारे में बता रहा है जिनके बॉलीवुड सेलेब्स से मिलते एक से चेहरे आपको हिला देंगे!