हाथ की नश काटने की धमकी
फिल्म मैगज़ीन ‘स्टारडस्ट’ के मुताबिक, दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि एक दिन शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना अजय के कमरे में पहुंच गईं। वह शराब के नशे में थीं और ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थीं। अजय उनकी हालत देखकर चौंक गए। उन्होंने को वापस भेजने की कोशिश की लेकिन वो नहीं गईं। उन्होंने कंगना को समझाया कि जब वो होश में आ जाएंगी तो बात करेंगे लेकिन कंगना ने उनकी नहीं सुनी। कहा जाता है कि कंगना ने अजय को धमकी दे डाली थी कि अगर वो इस रिश्ते के बारे में नहीं सोचेंगे तो वह अपने हाथ की कलाई काट लेंगी। जिसके बाद अजय उनसे और दूर होते चले गए। दोनों ने कभी भी अपने इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की। हालांकि, एक बार कंगना ने ये जरूर कहा था कि शादीशुदा इंसान के साथ अफेयर रखने का फैसला गलत था।