बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. वो जल्द ही 'मैदान', 'कैथी', 'थैंक गॉड' और 'सिंघम 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा भी उनकी कुछ फिल्में पाइपलाइन में बनी हुई है. अजय देवगन ने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया है और आज कर अपने करियर में हिट फिल्में देते आ रहे हैं. अजय देवगन ने बॉलीवुड की की बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया है.