दरअसल, दोनों जिस गाने को लेकर बात कर रहे हैं वो अजय के फिल्म का एक प्रोमोशन रैप सॉन्ग है. इस रैप सॉन्ग को यशराज मुखाटे ने गाया है, जिनके साथ अजय देवगन भी अपनी आवाज में रैप करते नजर आ रहे हैं. अजय का ये अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है. उनकी आवाज में रैप सुनकर फैंस कमेंट्स में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ये पहला मौका है जब अजय ने म्यूजिक की दुनिया में अपना हाथ आजमाया है और इसमें सफल भी रहे. वीडियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है.