Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) पिछले महिने 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार जलवा दिखा रही है। फिल्म को रिलीज हुई 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का फितूर लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही है। फिल्म अपनी ओपनिंग डे से लेकर अपनी रिलीज के 22वें दिन तक कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे निकल चुकी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन भी अच्छी कमाई की और अपनी क्लब में 198 करोड़ तक शामिल कर लिए।