28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजोल के साथ काम करने के लिए अच्छी पटकथा की जरूरत : अजय

अजय और काजोल ने इससे पहले 'इश्क', 'राजू चाचा', 'प्यार तो होना ही था' और 'यू मी और हम' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Mar 16, 2018

Ajay Need Good Script With working With Kajol

Ajay Need Good Script With working With Kajol

अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि काजोल के साथ काम करने के लिए अच्छी पटकथा की जरूरत होगी। अजय और काजोल ने इससे पहले 'इश्क', 'राजू चाचा', 'प्यार तो होना ही था' और 'यू मी और हम' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। यह जोड़ी दोबारा कब एक साथ पर्दे पर नजर आएगी, इस पर अजय ने बताया, ''यह निर्भर करता है। जब भी हमें अच्छी पटकथा मिलेगी। हम दोनों को एक फिल्म में कास्ट करना आसान नहीं है। इसके लिए अच्छी पटकथा की जरूरत होगी।''अजय ने काजोल के साथ 1999 में शादी की थी, इन दोनों के दो बच्चे नायसा (15) और बेटा युग (8) हैं।

अजय ने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन के बारे में कहा, ''मैं अपने काम और परिवार को बहुत अच्छी तरह से संतुलित रखता हूं। मैं अपने बच्चों के साथ बहुत समय बिताता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि आप काम में फंस जाते हैं लेकिन ज्यादातर समय मैं देखता हूं कि मैं बच्चों को समय दे सकूं। मैं अपनी बेटी नायसा के साथ समय बिताने के लिए सिंगापुर जा रहा हूं और यहां भी मैं आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करता हूं और रविवार को छुट्टी लेता हूं।''

अजय की फिल्म 'रेड' हुई रिलीज

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार अजय देवगन की फिल्म 'रेड' रिलीज हो चुकी है। अजय देवगन की साल की यह पहली फिल्म है। मूवी में अजय देवगन ने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाया है। इससे पहले अजय ने कई बार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, लेकिन यह पहली बार होगा कि सिंघम स्टार, इनकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में होगें। इलियाना, अजय की पत्नी का रोल निभा रही हैं। इससे पहले भी इलियाना, अजय के साथ बादशाहो में नजर आईं थी।

सुपरकूल मॉम रवीना ने बेटी का जन्मदिन समंदर के बीचों बीच मनाया