फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले अक्षय कुमार ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके साथ ही, मेकर्स ने एक खास मैसेज भी ऑडियंस के लिए दिया। वीडियो के शुरुआत में लिखा है, एक साल पहले, '2 मार्च 2020 को सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। हमारे प्यारे दर्शकों ने ट्रेलर को अपना खूब प्यार दिखाया। लेकिन कहीं न कहीं हमें पता था कि क्या आने वाला है। दुनिया में अचानक ठहराव आ गया। हमें अपनी फिल्म की रिलीज को स्थगित करते हुए एक बयान जारी करना पड़ा।'