अभिनेता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "मैं यह रिकॉर्ड पर लाना चाहता हूं कि 'हेरा फेरी 3' से दूरी बनाने का मेरा निर्णय किसी रचनात्मक असहमति के कारण नहीं है। मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता से मेरा कोई मतभेद नहीं है। मैं निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति गहरा प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।"