दरअसल, राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना अक्षय से शादी नहीं करना चाहती थीं लेकिन उन्हें एक शर्त के चलते ऐसा करना पड़ा। अक्षय कुमार की ट्विंकल से पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक शूट के दौरान हुई थी। ट्विंकल को देखते ही अक्षय उनपर फिदा हो गए थे वहीं एक्ट्रेस अपने रिसेंट ब्रेकअप के कारण बहुत अपसेट थीं। इस बात का खुलासा खुद ट्विंकल ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था कि 15 दिन के आउटडोर शूट में उनकी और अक्षय की नजदीकियां बढ़ी थीं। उन्होंने अपने ब्रेकअप को भुलाने के लिए तय किया था कि वो कुछ दिन अक्षय के साथ इंजॉए करेंगी। इस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।